मधेपुरा: बिहार के शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन झारखंड के राज्यपाल द्वारा किया गया।
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची स्थित लोकभवन/राजभवन में गुरुवार को प्रो. रवि प्रकाश यादव और आरएम सहरसा में अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ. निशित रंजन द्वारा लिखित पुस्तक "भारत में संविदा श्रमिक" का विमोचन किया।
यह पुस्तक में रोजगार के प्रकृति विशेष कर संविदा श्रमिक के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है। राज्यपाल ने इस पुस्तक के लेखन के लिए प्रो. रवि प्रकाश यादव और सह लेखक डॉ. निशित रंजन को बधाई दी। उन्होंने इस पुस्तक को श्रम अध्ययन श्रृंखला में एक उपयोगी और ज्ञान वर्द्धक पुस्तक बताया।
झारखंड के राज्यपाल द्वारा पुस्तक विमोचन होने पर आरएम कॉलेज में खुशी व्याप्त है।
प्राचार्य प्रो. गुलरेज रौशन रहमान ने कहा कि शिक्षकों को लेखन के प्रति लगनशील रहना चाहिए। उन्होंने डॉ. निशित रंजन और डॉ. रवि प्रकाश के कार्यों की सराहना की।
पूर्व प्रभारी प्रभा डॉ. ललित नारायण मिश्र, डॉ. अरुण कुमार झा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. रूद्र किंकर, डॉ. संजय कुमार परमार, डॉ. अक्षय कुमार चौधरी, डॉ. संवत राव, डॉ. बिट्टू कुमार मिश्र, डॉ. सतीश राज, डॉ. रौशन कुमार, डॉ. आलोक कुमार सहित अन्य ने उन्हें बधाई दी है।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें