मधेपुरा/बिहार: भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने सूचना जारी कर बताया है कि स्नातक फोर्थ सेमेस्टर जून-2026 की परीक्षा जो दिनांक - 30.07.2026 से होने वाली है के परीक्षा केन्द्र पार्वती साइंस कॉलेज, मधेपुरा को बदलकर बीएनएमवी अर्थात कॉमर्स कॉलेज,मधेपुरा किया गया है।
साथ ही देव नंदनी डिग्री कॉलेज,बखरी,मधेपुरा(Deo Nandani Degree College, Bakhri, Madhepura) के परीक्षा केन्द्र को अपरिहार्य कारणवश निरस्त किया जाता है, अब इस केन्द्र पर जिन छात्रों/स्टूडेंट्स की परीक्षा होनी थी उसका केन्द्र टीपी कॉलेज,मधेपुरा (T. P. College, Madhepura) कर दिया गया है।
रिवाइज्ड सेन्टर लिस्ट जारी कर दी गई है।
उक्त आशय की जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने दी।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें