मधेपुरा/बिहार: बीएनएमयू की अंगीभूत इकाई टीपी कॉलेज, मधेपुरा में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्वाह्न 8:30 बजे प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव के कर-कमलों से राष्ट्रीय झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न होगा।
यह जानकारी बर्सर डॉ. रत्नदीप एवं कार्यक्रम समन्वयक (एनएसएस) डॉ. सुधांशु शेखर ने दी।
मालूम हो कि इस बार प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव के निर्देश पर टीपी कॉलेज के मेन गेट एवं बाउंड्री का रंग-रोहन किया गया है, जो बाहर से काफी आकर्षक लग रहा है। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे कैम्पस की साफ सफाई भी कराई गई है।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें