मधेपुरा/बिहार: भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू), मधेपुरा में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम प्रशासनिक परिसर अवस्थित कुलपति कार्यालय के नजदीक दीक्षांत स्थल पर होगा। यहां पूर्वाह्न 10:15 बजे कुलपति प्रो. बीएस झा के कर-कमलों से राष्ट्रीय झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न होगा। कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि मुख्य झंडोत्तोलन के अवसर पर सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, पदाधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है।
विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि मुख्य झंडोत्तोलन के पहले कुलपति द्वारा आवासीय कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 10:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके अलावा पू. 11:40 बजे शैक्षणिक परिसर में डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें