BNMU:"स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर में एडमिशन हेतु थर्ड मेरिट लिस्ट जारी, तुरंत चेक करें अपना नाम"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

BNMU:"स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर में एडमिशन हेतु थर्ड मेरिट लिस्ट जारी, तुरंत चेक करें अपना नाम"...

मधेपुरा/बिहार: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) ने स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर सेशन 2026-30 में एडमिशन (B.A., B.Sc.& B.Com.) के लिए थर्ड मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 
अभ्यर्थी एक अगस्त से छः अगस्त 2026 तक एडमिशन ले सकते हैं। एडमिशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 07 अगस्त की रात्रि 10 बजे तक है।
जिन अभ्यर्थियों ने समर्थ पॉर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर लॉगिन कर अपना मेरिट स्टेटस और सीट आवंटन (Seat Allocation) देख सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने Registered Email ID एवं Password की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद “Click here to view seat allocation” विकल्प पर क्लिक करके अपना चयनित कॉलेज देखें तथा Offer Letter डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
मेरिट लिस्ट देखने की प्रक्रिया:
* आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
* Registered Email ID, Password एवं Captcha भरकर Login करें।
* “Click here to view seat allocation” पर क्लिक करें।
* स्क्रीन पर आवंटित कॉलेज की जानकारी देखें।
* Offer Letter डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।
● लॉगिन लिंक:
https://bnmuadm.samarth.edu.in/index.php/site/login
विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है, तो उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आगामी मेरिट लिस्ट में भी चयन का अवसर मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।।

1 टिप्पणी:

Post Bottom Ad

Pages