उपलब्धि:"नीट एसएस परीक्षा में डॉ द्रुवित को मिली सफलता"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 25 जनवरी 2026

उपलब्धि:"नीट एसएस परीक्षा में डॉ द्रुवित को मिली सफलता"...

मधेपुरा/बिहार: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फोर सुपर स्पेशियलिटी कोर्सेज (नीट एसएस) की परीक्षा में मधेपुरा के लाल द्रुवित कुमार सिंह ने सफलता हासिल कर कोसी- सीमांचल का गौरव बढ़ाया है।
 डॉ. द्रुवित कुमार सिंह शहर के शिवा हॉस्पिटल के डायरेक्टर वरिष्ठ सर्जन डॉ. दिलीप कुमार सिंह और लायंस क्लब फेमिना की अध्यक्ष डॉ. अनीता कुमारी डॉली के पुत्र हैं। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी,दिल्ली  यूसीएमएस से एमबीबीएस और रिम्स रांची से एमएस की पढ़ाई पूरी की। 2025-26 की नीट एसएस परीक्षा में 457 रैंक लाकर सफलता प्राप्त की। उनकी सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। 
जानकार लोगों ने कहा कि सर्जरी में सुपर स्पेशियलिटी मिलना बड़ी बात है। सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई पूरी होने के बाद जिले को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगा। 
ज्ञात हो कि डॉ. द्रुवित की पत्नी डॉ. स्मिता आनंद मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमएस गाइनी की पढ़ाई पूरी की है। डॉ. द्रुवित ने बताया कि माता पिता के निर्देशन में अपनी पढ़ाई जारी रखी। वे अपनी पढ़ाई पूरी कर कोसी- सीमांचल के लोगों की सेवा में आगे आयेंगे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages