कैम्पस:"बीएड फर्स्ट ईयर रिजल्ट जल्द जारी करने को लेकर छात्र जदयू ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

कैम्पस:"बीएड फर्स्ट ईयर रिजल्ट जल्द जारी करने को लेकर छात्र जदयू ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन"...

मधेपुरा/बिहार: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय(बीएनएमयू) में बीएड फर्स्ट ईयर के दर्जनो स्टूडेंट्स ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरूण कुमार झा को छात्र जदयू के बीएनएमयू  अध्यक्ष निखिल सिंह  के नेतृत्व में बीएड फर्स्ट ईयर सेशन 2025–27 का रिजल्ट अति शीघ्र प्रकाशन करने को लेकर मांग पत्र सौंपा।
  मौके पर छात्र जदयू बीएनएमयू अध्यक्ष निखिल सिंह यादव ने बताया कि ये बीएड फर्स्ट ईयर सेशन 2025–27  के विद्यार्थी हैं। बीएड फर्स्ट  ईयर की परीक्षा 08 जून से 15 जून 2026 तक कॉमर्स कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर आयोजित हुई थी। ढाई महीने बीतने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।
रिजल्ट जारी नहीं होने से बीएड सेकंड ईयर में एडमिशन भी नहीं ही रहा है, फाइनल ईयर की क्लास भी बाधित है।
रिजल्ट में देरी के  कारण सभी स्टूडेंट्स पीएमएस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर है।
 परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने कहा कि यूएमआईएस पॉर्टल के पेमेंट बकाया भुगतान नहीं करने के कारण बीएड फर्स्ट ईयर के रिजल्ट जारी करने में समस्या हो रही है।
इसके बाद दर्जनों बीएड फर्स्ट ईयर यूएमआईएस ऑफिस की ओर कूच कर गए, उन्होंने वहां जाकर नारेबाजी किया एवं रिजल्ट जारी नहीं करने का कारण जाना तो हक्के बक्के रह गये, सबों ने एक स्वर में कहा कि हमलोग तो परीक्षा संबंधी सारे शुल्क क्लियर कर दिए हैं, फिर हमलोगों का रोकना ठीक नहीं है।
इसके बाद
यूएमआईएस पॉर्टल हेड इंचार्ज आशुतोष कुमार झा ने कहा कि हम अपने हेड ऑफिस से बात करते है उसके बाद कुलपति  के संज्ञान में देंगे उसके बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा ।
स्टूडेंट्स के रिजल्ट को लेकर परीक्षा नियंत्रक भी यूएमआईएस ऑफिस गए,समस्या समाधान करने का भरसक प्रयास किया।
छात्र जदयू विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष बाबुल सिंह ने कहा कि दस दिनों से बीएड स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे है।
 परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि  कुलपति  से बात विचार विमर्श करके बहुत जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।
 मौके पर उपस्थित रहे छात्र जदयू नेता नीरज कुमार यादव,बाबुल सिंह, सन्नी सिंह, प्रणव, प्रिंस, अंजली, संध्या, कोमल, उज्जवल, सोनाली, पूजा, श्वेता, स्वर्णिम, अनिल, राजीव, निराला, मंटू दर्जनों छात्र एवं छात्रा उपस्थित रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages