मधेपुरा/बिहार: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय(बीएनएमयू) के शैक्षणिक परिसर में विश्वविद्यालय रसायनशास्त्र विभाग आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ आज होगा। "नेक्स्ट जेन केमिस्ट्री इनोवेशंस ड्राइविंग फ्यूचर" टॉपिक पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह सेमिनार हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में आयोजित होगा, जिससे देश-विदेश के शिक्षाविद, रिसर्च स्कॉलर और वैज्ञानिक सुगमता से भाग ले सकेंगे। सेमिनार की सफलता को लेकर गुरुवार को आयोजन समिति के सदस्यों की अंतिम बैठक भी हुई।
केमिस्ट्री हेड प्रो. नरेश कुमार ने बताया कि यह प्रतिष्ठित सम्मेलन इंडियन केमिकल सोसाइटी के सहयोग से तथा काउंसिल ऑफ केमिकल साइंसेज की अकादमिक सहभागिता में आयोजित हो रहा है। इस शैक्षणिक समागम के
दौरान प्रतिष्ठित आचार्य पीसी रे मेमोरियल लेक्चर एवं डॉ. वाईपी यादव मेमोरियल लेक्चर का भी आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में बर्धमान विश्वविद्यालय के प्रो. जगतपति ताह, जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रो. चित्तरंजन सिन्हा, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के प्रो. आरएन यादव (पूर्व कुलपति, पूर्णिया एवं बीएनएमयू) सी एस आई आर जोरहाट के वैज्ञानिक डॉ. विश्वजीत साहा, प्रधान वैज्ञानिक, सिंजीन इंटरनेशनल लिमिटेड के डॉ. अभिजीत मल, बंगलौर सेई. प्रणव प्रकाश रिसोर्स पर्सन के रूप में रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेमिनार का विधिवत उद्घाटन कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा करेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद टेक्निकल सेशन शुरू होगा। बैठक में संयोजक डॉ. अजय कुमार दास, प्रो. सीपी सिंह, आयोजन सचिव डॉ. अक्षी त्यागी, संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. अरुणाव सेनगुप्ता मौजूद थे।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें