सहरसा:"आरएम कॉलेज में अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ का हुआ पुनर्गठन "... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

सहरसा:"आरएम कॉलेज में अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ का हुआ पुनर्गठन "...

मधेपुरा/सहरसा: बीएनएमयू की अंगीभूत इकाई आरएम कॉलेज, सहरसा में मंगलवार को अतिथि सहायक प्राध्यापकों के संघ के पुनर्गठन हेतु एक अहम बैठक आयोजित हुई।
 बीएनएमयू में सितम्बर 2025 में  नये अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति के बाद आरएम में अतिथि सहायक प्राध्यापकों की संख्या 17 से बढ़कर 45 होने के कारण संघ के पुनर्गठन की अत्यावश्यकता महसूस की जा रही थी।
 डा. सुमंत राव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिये गये और चुनाव करवाए जाने का कोई अवसर नहीं आया। रसायन विभाग के सहायक प्राध्यापक डा. बिट्टू कुमार मिश्र को अध्यक्ष, जन्तु विज्ञान विभाग के डॉ. लक्ष्मण कुमार को उपाध्यक्ष व डॉ. गौतम कुमार को महासचिव और वनस्पति विज्ञान के डॉ. मनीष रंजन सैनी को कोषाध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। संघ के पदाधिकारियों के सहयोग हेतु एक सात सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया जिसमें भौतिकी विभाग के डा. सोनी कुमारी, अंग्रेजी विभाग के डा. सौरभ पाण्डेय, इतिहास विभाग के डा. आलोक कुमार मिश्र, डा. निशित रंजन, जन्तुविज्ञान के डा. सुरुचि चंद्रा और प्राचीन इतिहास विभाग के डा. कोमल को सदस्य मनोनीत किया गया।
 कॉलेजों के अतिथि सहायक प्राध्यापक की सेवा नियमितीकरण संबंधित बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसा और  राज्यपाल के साथ अतिथि सहायक प्राध्यापकों के हाल में संपन्न हुई बैठक में  राज्यपाल और सरकार के प्रतिनिधि द्वारा दिये गये आश्वासन के आलोक में कॉलेज द्वारा राज्य स्तरीय एवं अन्तर विश्वविद्यालय स्तरीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने हेतु एक अन्य सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसके सदस्य के रूप में डा. सुमन्त कुमार, डा. आलोक कुमार झा, डा. अक्षय कुमार चौधरी, डा. अखिलेश कुमार मिश्र, डा. सुदीप कुमार झा, डा. प्रशांत कुमार मनोज और डा. कमलाकांत झा को कॉलेज/विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनोनीत किये गये हैं।
 बैठक के बाद नव मनोनीत पदाधिकारियों ने प्राचार्य प्रो. डा. गुलरेज रौशन रहमान से शिष्टाचार मुलाकात किये। प्राचार्य ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर उन्हें बधाई दी और उन्हें मिठाई खिलाये।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages