मधेपुरा/बिहार: बीएनएमयू की अंगीभूत इकाई टीपी कॉलेज मधेपुरा में गुरुवार को छात्र जदयू की ओर से ‘छात्र संवाद-सह-समीक्षा बैठक’ का आयोजन किया गया।
बैठक में छात्र-छात्राओं से संवाद कर संगठन की गतिविधियों, छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।
छात्र संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि स्टूडेंट्स और युवा शक्ति को सशक्त बनाना ही पहली प्राथमिकता है। हमारी सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने हेतु तत्पर है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि छात्र जदयू बिहार प्रदेश प्रभारी रूहैल रंजन ने कहा कि पूरे प्रदेश में छात्र संवाद के तहत सभी विश्वविद्यालय मुख्यालय में छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक कर रहे हैं, ताकि छात्र एवं युवा शक्ति मज़बूत हो।
जदयू बिहार प्रदेश छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि पूरे बिहार में छात्र संवाद एवं समीक्षा बैठक इस कारण रखा गया है कि जो भी स्टूडेंट्स के बीच समस्या/कमी है, उस समस्या को दूर करने के लिए समीक्षा बैठक करके उसे दूर किया जाए।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सशक्त बनाना, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छात्रवृत्ति, शिक्षा, रोजगार, करियर, मार्गदर्शन, कौशल विकास,उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दे पर बात करना विश्वविद्यालय के विभिन्न समस्याओं का निदान करना लक्ष्य है ।
पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विजेन्द्र नारायण यादव ने कहा है मधेपुरा के समाजवादी धरती पर छात्र जदयू बिहार प्रदेश प्रभारी रूहैल रंजन एवं छात्र जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार का स्वागत एवं अभिनंदन है। इस छात्र संवाद एवं समीक्षा बैठक से छात्र जदयू पूरे प्रदेश में मजबूत होंगे।
जदयू जिला अध्यक्ष गुड्डी कुमारी उर्फ मंजू देवी ने कहा कि छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक कार्यक्रम वह बहुत ही सराहनीय है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छात्र एवं छात्रा के लिए बहुत काम किये हैं, लड़कियां को आगे बढ़ाने में उनका विशेष योगदान है।
अशोक चौधरी, हरेंद्र मंडल, युगल पटेल, प्रियंका यादव ने भी स्टूडेंट्स को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र जदयू बीएनएमयू अध्यक्ष निखिल सिंह यादव, ने किया।
मंच संचालन अभिनव कुमार ने किया।
मौके पर नीरज कुमार, केशव कुमार, सनोज कुमार, सृष्टि कुमारी, मुकेश कुमार, प्रशांत कुमार, रूपेश कुमार, कोमल कुमार, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार, बाबुल कुमार, गुलशन कुमार सैकड़ों स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें