मधेपुरा:"लायंस क्लब फेमिना द्वारा सावनोत्सव का हुआ सफल आयोजन" - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

मधेपुरा:"लायंस क्लब फेमिना द्वारा सावनोत्सव का हुआ सफल आयोजन"

मधेपुरा/बिहार: सावन के अंतिम सप्ताह में लायंस क्लब फेमिना मधेपुरा द्वारा सावनोत्सव का आयोजन किया गया। शहर के शिवा हॉस्पिटल स्थित अनीता फॉर्म हाउस में आयोजित सावन उत्सव समारोह में क्लब की महिलाओं ने सावन की गीत संगीत और नृत्य से माहौल को खुशनुमा बना दिया। बड़ी संख्या में सज धज कर आई महिलाओं ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने आत्मविश्वास को दिखाया। 
इस अवसर पर महिलाओं के बीच होजी, म्यूजिकल चेयर रेस, कैट वॉक सहित विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। फेमिना की अध्यक्ष डॉ. कुमारी अनीता उर्फ डॉली ने कहा कि सावन का महीना प्रकृति का सबसे खुशनुमा, मनमोहक और प्यार से भरा महीना होता है। इस महीने में वातावरण हरियाली से खिल उठता है। इस महीने में भगवान महादेव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। डॉ. डॉली ने कहा कि फेमिना की सदस्यों द्वारा आपसी प्रेम, उत्साह, उल्लास बढ़ाने के लिए सावनोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि यह महीना धर्म, कर्म और आस्था के साथ नए समाज निर्माण में सहभागिता निभाने की सीख देती है। 
समारोह में फेमिना की पूर्व अध्यक्ष अग्रणी घोष ने कहा कि खासकर महिलाओं के लिए यह महीना विशेष महत्व रखता है। प्रकृति के प्रति प्रेम बढ़ाने के लिए हमें प्रकृति के साथ चलना होगा। हरियाली बढ़ाने के लिए हमें पौधरोपण पर विशेष ध्यान देना होगा। 
उन्होंने कहा कि लायंस क्लब फेमिना समय समय पर पौधरोपण कार्यक्रम भी चलाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन का महीना आस्था से जुड़ा हुआ है। यह महीना भगवान शिव के लिए विशेष महत्व का है। साथ ही भगवान श्री कृष्ण के लिए भी महत्वपूर्ण है। सावन में झूलनोत्सव का भी आयोजन होता है।
 विद्या कुमारी, रागिनी कुमारी, अग्रणी घोष, डॉ. नायडू कुमारी, डॉ. तंद्रा शरण, शिल्पी सिंह की गीत संगीत और नृत्य ने माहौल को बेहद खुशनुमा बना दिया। इस मौके पर प्रांगण रंगमंच की विद्या कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रीति गोपाल ने की। 
 डॉ. अनीता द्वारा महिलाओं की सुहाग की प्रतीक चूड़ी, सिंदूर, बिंदी, मेहंदी आदि भेंट की गई। सावनोत्सव के अंतिम कड़ी में लायंस क्लब के डॉ. दिलीप कुमार सिंह, चंद्रशेखर कुमार की गीत ने सबको झुमा दिया। मौके पर इंद्रनील घोष, विवेक कुमार, डॉ. संजय परमार, एन के बोस सहित अन्य ने कार्यक्रम की सराहना की। 
समारोह में मुख्य अतिथि शबाना हसन को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया।
 मौके पर डॉ. तंद्रा शरण, डॉ. चंदा कुमारी, पुष्पा झा, नन्हीं, रोजी कुमारी, रिंकु सिंह, सारिका, संजन सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages