मधेपुरा:"पटना में आंदोलन कर रहे स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- डॉ. सौरभ कुमार"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 26 अगस्त 2026

मधेपुरा:"पटना में आंदोलन कर रहे स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- डॉ. सौरभ कुमार"...

 मधेपुरा/बिहार:जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज चौक पर ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार व् जिला अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राठ चौधरी एवं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का पुतला दहन किया गया।
मौके पर ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई• मुरारी ने कहा की कल मधेपुरा के मिट्टी के लाल  छात्र नेता गौतम आनंद क़ो सरकार मरवाना चाहती थी ओर मारने के साजिस से उनपर पुलिस के द्वारा हमला किया गया ओर उसे 13 टाँके लगे हैं सिर में, उनकी हालात अभी भी नाजुक बनी हुई है। यह सरकार छात्रों की आवाज़ क़ो लाठी के दम पर दबाना चाहती है जो अत्यंत दुःखद है। 
पटना में छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज लोकतंत्र और छात्र अधिकारों पर गंभीर चोट है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों पर बल प्रयोग अत्यंत दुखद और निंदनीय है।
प्रदेश अध्यक्ष ई• अंशु यादव ने कहा कि बीपीएससी, अस्सिस्टेंट प्रोफेसर(संविदा) और बिहार  एसएससी सहित तमाम प्रतियोगी छात्रों की जायज मांगों को सरकार गंभीरता से ले और तत्काल समाधान करे।
विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार ने कहा कि  ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन द्वारा किया गया पुतला दहन सरकार के लिए स्पष्ट संदेश है कि छात्रों की आवाज को दबाये नहीं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। जब तक छात्रों को न्याय और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं मिलता, तब तक ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन संघर्ष जारी रखेगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को तेज किया जाएगा 
मौके पर  विवेक कुमार, राजा कुमार, ओम यदुवंशी, रवि यदुवंशी, अस्मित आनंद, बिट्टू कुमार, निखिल आनंद, अमन कुमार, दर्शन कुमार सहित दर्जनों छात्र  मौजूद थे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages