मधेपुरा: विद्यार्थी सहयोग शिविर में स्टूडेंट्स को पोर्टल पर पंजीयन की दी गई जानकारी".. - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 26 अगस्त 2026

मधेपुरा: विद्यार्थी सहयोग शिविर में स्टूडेंट्स को पोर्टल पर पंजीयन की दी गई जानकारी"..

शंकरपुर/मधेपुरा: नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज, शंकरपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्टूडेंट्स एवं शिक्षकों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को बिहार सरकार के विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से कॉलेज संबंधी शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. विभीषण कुमार ने पीपीटी के माध्यम से स्टूडेंट्स को 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल पर पंजीयन करने, लॉगिन करने तथा कॉलेज से संबंधित शिकायत एवं सुझाव दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। इस दौरान कुछ स्टूडेंट्स का लाइव पंजीयन भी कराया गया।

डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार दयाल ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नामांकित छात्र-छात्राओं से पोर्टल पर अपना पंजीयन कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग करने की अपील की।
शिविर में शंकरपुर ब्लॉक से डीपीआरओ/बीईईओ भी मौजूद रहे। उन्होंने शिविर की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर सहायक प्राध्यापकों में मिंटू कुमार मेनन (बसर्र), डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. विभीषण कुमार, ऋषभ आनंद एवं सुप्रिया सुमन, सहायक संजीव कुमार सुमन तथा छात्र-छात्राओं में अभिषेक कुमार झा, मिक्की कुमार, रागिनी मुस्कान, सलिता कुमारी, खुशबू कुमारी आदि उपस्थित रहे।।
कॉलेज की ओर से बताया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं एवं सुझावों को उचित माध्यम तक पहुंचाने के लिए आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages