मधेपुरा:"ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 6 सितंबर 2026

मधेपुरा:"ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस"...

मधेपुरा/बिहार: जिला मुख्यालय स्थित ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर में  शिक्षक दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के सम्मान में कई कार्यक्रम किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें सही रास्ता दिखाने में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षक दिवस के आयोजन को लेकर बच्चों में काफी उत्साह था।
इस दौरान बच्चों ने अपने शिक्षकों को कॉपी, घड़ी, कलम और डायरी जैसे उपहार दिए। कोचिंग में बच्चों ने केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां मनाईं और शिक्षकों का सम्मान किया। कोचिंग कैम्पस  को अच्छे से सजाया गया था, जिससे पूरे दिन उत्सव का माहौल रहा।
कोचिंग डायरेक्टर ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। वे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास देकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। 
कार्यक्रम
मौके पर सभी शिक्षक समेत सैकड़ों स्टूडेंट्स मौजूद रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages