BNMU:"11 एवं 12 अगस्त को होगी पीएच.डी. कोर्स वर्क-2024 & 2025 की परीक्षा"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 3 अगस्त 2026

BNMU:"11 एवं 12 अगस्त को होगी पीएच.डी. कोर्स वर्क-2024 & 2025 की परीक्षा"...

मधेपुरा/बिहार: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय(बीएनएमयू) के परीक्षा विभाग ने पीएच.डी.(पैट) कोर्स वर्क एग्जाम-2024 & 2025 की परीक्षा तिथि, परीक्षा कार्यक्रम एवं परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर दी है।
इस बाबत बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने बताया कि पीएचडी कोर्स वर्क एग्जाम-2024 & 2025 की परीक्षा 11 एवं 12 अगस्त 2026 को होगी।
उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को पीसीडब्लू-वन पेपर की परीक्षा  एवं 12 अगस्त को पीसीडब्लू-टू पेपर की परीक्षा होगी।
विश्वविद्यालय स्तर पर एकमात्र परीक्षा केंद्र नॉर्थ कैम्पस स्थित परीक्षा भवन को बनाया गया है।
परीक्षा सुबह 11.30 AM से दोपहर 2.30 PM तक होगी।
मोबाईल फोन,कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इंट्री पर पूर्णतः रोक रहेगी।
डॉ झा बताया कि स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालित करने के लिए परीक्षा विभाग अभी से ही अपनी तैयारी तेज कर दी है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages