BNMU:"स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर का मेरिट लिस्ट अब तक नहीं हुआ जारी"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 14 जून 2026

BNMU:"स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर का मेरिट लिस्ट अब तक नहीं हुआ जारी"...

मधेपुरा/बिहार: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय(बीएनएमयू) में स्नातक(बीए,बीएससी,बीकॉम) फर्स्ट सेमेस्टर सेशन 2026-30 में एडमिशन के लिए पूर्व में ही तय एडमिशन टाइमलाइन  शिड्यूल के मुताबिक 13 जून को ही फर्स्ट मेरिट लिस्ट एवं एडमिशन शुरू होना था,लेकिन 14 जून की देर शाम तक में भी फर्स्ट मेरिट लिस्ट समर्थ पॉर्टल पर जारी नहीं किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद से ही हजारों स्टूडेंट्स फर्स्ट मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बीएनएमयू में पहली बार समर्थ पॉर्टल पर  स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर  में एडमिशन हेतु ऑनलाइन आवेदन 22 मई से 5 जून तक लिया गया।
स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर में इस बार मात्र 52,921 स्टूडेंट्स ने ही ऑनलाइन अप्लाई किया है। सबसे अधिक आवेदन हिन्दी विषय में आया है।
आवेदन की संख्या कम रहने के कारण बड़ी संख्या में सीट खाली रहने की प्रबल संभावना है। इस बार बीएनएमयू प्रशासन ने एक दिन भी ऑनलाइन आवेदन की तिथि वर्धित नहीं कि थी, जिस कारण कई स्टूडेंट्स आवेदन करने से वंचित रहे। कई छात्र नेताओं ने दूरभाष पर समर्थ पोर्टेल के एडमिशन नॉडल से आग्रह कर कहा था कि छात्र हित में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए, लेकिन उन्होंने असमर्थता जताई थी।
अब 13 जून को मेरिट लिस्ट जारी करने में असफल रहे हैं।
वर्तमान में 13 अंगीभूत कॉलेज, 22 एफलिटेड कॉलेज, 01 अनुमंडल डिग्री कॉलेज एवं 16 नए राजकीय डिग्री कॉलेज संचालित हैं।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages