कैम्पस:"प्रो.नरेश कुमार बने बीएनएमयू के मुख्य सतर्कता अधिकारी(CVO)"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 23 मई 2026

कैम्पस:"प्रो.नरेश कुमार बने बीएनएमयू के मुख्य सतर्कता अधिकारी(CVO)"...

● Dr. Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय(बीएनएमयू) ने आईक्यूएसी/नैक(NAAC)  डायरेक्टर सह विश्वविद्यालय रसायन शास्त्र विभाग के एचओडी  प्रो.(डॉ.) नरेश कुमार को  विश्वविद्यालय के "मुख्य सतर्कता अधिकारी" (सीवीओ) के रूप में तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया है। 
ताकि सतर्कता और अनुशासनात्मक मामलों की प्रभावी निगरानी, ​​समय पर जांच और उचित निपटारा किया जा सके।  वे सतर्कता और अनुशासनात्मक मामलों के लिए नोडल अधिकारी के रूप में कार्य,
निवारक सतर्कता संबंधी गतिविधियाँ  (प्रशिक्षण, जोखिम विश्लेषण, प्रणाली सुधार)।
भ्रष्टाचार या कदाचार की शिकायतों और आरोपों का निपटारा करेंगे।मालूम हो कि राज्यपाल-सह-कुलाधिपति की अध्यक्षता में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और उच्च शिक्षा विभाग के साथ 12 मई 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक में लिए गए निर्देशों और निर्णयों के अनुपालन में, जिसकी कार्यवाही राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना द्वारा पत्र संख्या- BSU-76/2025-966/GS(I), दिनांक- 20.05.2026 के माध्यम से सूचित की गई है।
उक्त कार्यालय आदेश  कुलपति के आदेश पर कुलसचिव डॉ अशोक कुमार सिंह ने जारी की है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages