सहरसा/मधेपुरा: भूपेंद्र नारायण मंडल की अंगीभूत इकाई आरएम कॉलेज,सहरसा में भौतिकी फोर्थ सेमेस्टर के स्टूडेंट्स द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने नए आइडिया को दिखाकर साइंस के प्रति अपनी ललक को दिखाया। एचओडी डॉ. उर्मिला अरोरा की अध्यक्षता और डॉ. सोनी कुमारी के संचालन में आयोजित प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने पेरिस्कोप, किलोडिस्कोप, सीरीज बल्ब सहित कई अन्य छोटे छोटे यंत्र में अपना नया आईडिया की प्रस्तुति की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. गुलरेज रोशन रहमान ने स्टूडेंट्स की ललक और प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट साइंस में नई खोज को बढ़ावा देकर समाज और देश की तरक्की करें। उन्होंने फिजिक्स डिपार्टमेंट के इस कार्यक्रम पर प्रसन्नता जताते हुए और बेहतर प्रदर्शन की बात कही।
पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. ललित नारायण मिश्र, डॉ. आशुतोष झा, डॉ. इंद्रकांत झा ने कहा कि स्टूडेंट्स ने सीमित संसाधन के बावजूद बेहतर करने का प्रयास किया है।
एचओडी डॉ. उर्मिला अरोरा ने कहा कि फिजिक्स बहुत ही इंटरेस्टिंग विषय है। इसमें रोज नया करने की सीख मिलती है। मौके पर मनीष, निशांत, सुमन, आकाश, श्रवण, लता, लक्ष्मी, राजा, अंकित, लवली, राहुल, रानी, उमेश, नूतन, संजय सहित बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने भागीदारी निभाई।
इस मौके पर डॉ. शुभ्रा पांडे, डॉ. संजय कुमार परमार, डॉ. श्वेता प्रसाद, डॉ. मोनिका, डॉ. कोमल गुप्ता, डॉ. सतीश राज सहित विभिन्न डिपार्टमेंट के शिक्षकों ने स्टूडेंट्स के प्रयास की सराहना की।।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें