सहरसा:""आरएम कॉलेज के बीसीए समन्वयक बने डॉ रामानन्द रमण" - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 12 मई 2026

सहरसा:""आरएम कॉलेज के बीसीए समन्वयक बने डॉ रामानन्द रमण"

सहरसा/मधेपुरा: भूपेन्द्र नारायण मंडल की अंगीभूत इकाई आरएम कॉलेज सहरसा के बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (बीसीए) के कोऑर्डिनेटर के पद पर डॉ. रामानंद रमण का मनोनयन हुआ है।
 प्रधानाचार्य प्रो. गुलरेज रोशन रहमान ने डॉ. रमण को मनोनयन पत्र सौंपा। वे प्रो. ललित नारायण मिश्र का स्थान ग्रहण करेंगे। ज्ञात हो कि प्रो. मिश्र इस महीने सेवानिवृत हो रहे हैं। प्रधानाचार्य प्रो. गुलरेज रोशन रहमान ने कहा कि बीसीए विभाग को बेहतर करने में डॉ. रमण सफल होंगे। उन्होंने नव मनोनीत कॉर्डिनेटर को कई दिशा निर्देश भी दिए। मनोनयन पत्र मिलने के बाद प्रधानाचार्य, पूर्व प्रधानाचार्य सह निवर्तमान कॉर्डिनेटर प्रो. ललित नारायण मिश्र सहित अन्य शिक्षक उन्हें विभाग में योगदान कराया। डॉ. रामानंद रमण आरएम कॉलेज में गणित के शिक्षक हैं। वे कॉलेज के समर्थ पोर्टल के नोडल पदाधिकारी, लोक सूचना पदाधिकारी के दायित्व को संभाल रहे हैं।
इस मौके पर प्रो. ललित नारायण मिश्र, डॉ. इंद्रकांत झा, डॉ. आशुतोष झा, डॉ. शुभ्रा पांडे, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अमिष कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार परमार, डॉ. लक्ष्मण कुमार यादव, प्रवीण कुमार प्रणव, आलोक कुमार मिश्र सहित अन्य ने डॉ. रामानंद रमण को बधाई दी। 
इस अवसर पर कॉलेज के डॉ. आशुतोष झा, डॉ. इंद्रकांत झा, डॉ. पूजा कुमारी, डॉ. कविता कुमारी, डॉ. शुभ्रा पांडे, डॉ. अमिष कुमार, डॉ. कुमारी अपर्णा, डॉ. पिंकी कुमारी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. नागेंद्र कुमार राय, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. राम अवधेश कुमार, डॉ. आरती रानी, डॉ. विनय कुमार सिन्हा, डॉ. किरण मिश्रा, डॉ. निशित रंजन, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. नबीउल इस्लाम, डॉ. कोमल गुप्ता, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. सौरभ पांडे, डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुरुचि चंद्रा,  डॉ. पिंकी कुमारी, शिक्षकेतर कर्मचारियों में सुशील झा, आलोक कुमार मिश्रा, आशुतोष पांडे, इत्यादि उपस्थित रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages