कॉलेज:" नियमित रूप से वर्ग कक्ष में आएं स्टूडेंट्स: प्रधानाचार्य"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

कॉलेज:" नियमित रूप से वर्ग कक्ष में आएं स्टूडेंट्स: प्रधानाचार्य"...

सहरसा/बिहार: बीएनएमयू की अंगीभूत इकाई आरएम कॉलेज, सहरसा में स्नातक फर्स्ट  सेमेस्टर सेशन 2026-30 का शुभारंभ किया गया। 
इस अवसर पर राज्यपाल-सह-कुलाधिपति, बिहार, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन द्वारा विद्यार्थियों के हित में दिए गए प्रेरणादायक संदेश का ऑडियो एवं वीडियो प्रसारित किया गया। विद्यार्थियों ने संदेश को ध्यानपूर्वक सुना तथा अपने शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जीवन के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आरएम कॉलेज, सहरसा के प्राचार्य प्रो. गुलरेज़ रौशन रहमान ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाए दीं तथा अनुशासन, नियमित अध्ययन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉटकट नहीं होता है। इसके लिए खुद मेहनत करना पड़ता है। उन्होंने नव आगंतुक स्टूडेंट्स को नियमित रूप से वर्ग कक्ष में आने और शिक्षकों से संपर्क बनाये रखने की सलाह दी। प्रधानाचार्य ने राज्यपाल सह कुलाधिपति के संदेश को हर छात्रों को अपनाने की बात कही।
 कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामानंद रमण ने किया। 
इस मौके पर डॉ. इंद्र कांत झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रबीर घोष, डॉ. संजय कुमार परमार, 
डॉ. कोमल गुप्ता,  डॉ. अब्दुल सत्तार, डॉ. लक्ष्मण कुमार, डॉ. बिट्टू कुमार मिश्र, डॉ. सतीश राज, डॉ. सुरेश प्रियदर्शी,
डॉ. प्रतिष्ठा कुमारी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. ब्रजेश शरण यादव, डॉ. अमित कुमार, डॉ. दिनेश कुमार सहित अन्य के स्टूडेंट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages