बाढ़ प्रभावित लोगों को मिल रही सुविधा का किया गया निरीक्षण - सदर एसडीओ और एसडीपीओ ने किया निरीक्षण - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 2 अक्टूबर 2024

बाढ़ प्रभावित लोगों को मिल रही सुविधा का किया गया निरीक्षण - सदर एसडीओ और एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप झा एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जहां उनके द्वारा स्थानीय प्रशासन और बचाव दल को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उनके द्वारा बाढ़  राहत शिविर में चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया। जहां बाढ़ पीड़ितों को मिल रही भोजन की गुणवत्ता जांची गई। वही भोजन की समुचित व्यवस्था भी देखी गई।
जिसके बाद दोनों पदाधिकारियों ने बाढ़ग्रस्त लोगों को मिल रही सुविधा को समुचित बताया। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर हर मदद देने का भी आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था और आपूर्ति की स्थिति की जांच की गई साथ ही यह सुनिश्चित किया कि प्रभावित लोगों को स-समय एवं पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध हो तथा अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राहत कार्यों में कोई कमी ना रहे तथा पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages