सिंहेश्वर(मधेपुरा): राजकीय सिंहेश्वर महोत्सव-2023 के अंतिम दिन नामचीन गायक विनोद राठौर के गानों पर लोगों ने खूब तालियां बटोरी। वही कई स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति ने भी महोत्सव में चार चांद लगा दिया।
तीन दिनों तक चले सिंहेश्वर महोत्सव-2023 में सांस्कृतिक सामाजिक संस्था 'प्रांगण रंगमंच' मधेपुरा के कलाकारों ने शिव पार्वती पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में आई पी टी ए, नवाचार रंगमंडल, सृजन दर्पण सहित कई सांस्कृतिक संस्था द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति देकर महोत्सव को यादगार बना दिया। वहीं एकल नृत्य में राज्य स्तरीय कथक नृत्यांगना मासूम नाव्या की प्रस्तुति ने धमाल मचाया। मासूम के कत्थक फ्यूजन शिव पर आधारित नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहना की। उनके एक - एक स्टेप पर दर्शक ताली बजाते रहे।
ज्ञात हो कि मधेपुरा निवासी किरण सिंह और मुकुंद कुमार की पुत्री मासूम नव्या बचपन से ही नृत्य के प्रति आकर्षित रही। उन्हें बिहार सरकार के द्वारा आयोजित कोशी महोत्सव, मटेश्वर धाम महोत्सव, कुंडलपुर महोत्सव, गोपाष्टमी महोत्सव, विद्यापति महोत्सव, सिंहेश्वर महोत्सव सहित कई महोत्सव में अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिला। इसके साथ ही नाव्या दिल्ली में भी अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। वह प्रसिद्ध गायक कुमार सानू, मैथिली ठाकुर, मधुमिता बासु, विनोद राठौर सहित कई नामचीन कलाकारों के मंच को भी साझा की है। मासूम कथक और संगीत में स्नातक की डिग्री प्राप्त कर इसे कैरियर के रूप में लेना चाहती है। उनके ऑनलाइन क्लास में देश स्तर के कई नवोदित कलाकार इनसे कत्थक के गुर सीख रहे हैं।
मासूम नव्या मधेपुरा में नव्या डांस एंड फिटनेस अकैडमी भी चलाती हैं। कम उम्र में ही इनकी प्रतिभा को लोगों ने सर आंखों पर बिठाया है। महोत्सव की समाप्ति पर सिंघेश्वर के विधायक चंद्रहास चौपाल, एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ अजय नारायण यादव, एनडीसी संजय तिवारी, डा भूपेंद्र मधेपुरी सहित अन्य ने सम्मानित किया।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें