कॉलेज कैम्पस:"टीपी कॉलेज में आज होगी पीएच.डी.कोर्स वर्क-2020 की परीक्षा, तैयारियां पूरी"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 21 जनवरी 2023

कॉलेज कैम्पस:"टीपी कॉलेज में आज होगी पीएच.डी.कोर्स वर्क-2020 की परीक्षा, तैयारियां पूरी"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के परीक्षा विभाग ने पैट-2020 कोर्स वर्क परीक्षा हेतु सारे दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। पीएच.डी. कोर्स वर्क-2020 की परीक्षा आज  होगी।
बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो आर पी राजेश ने बताया कि पीएचडी कोर्स वर्क-2020 के स्टूडेंट्स 21 जनवरी 2023 को आयोजित है।
उन्होंने बताया कि सभी पैट-2020 कोर्स वर्क स्टूडेंट्स के लिए टीपी कॉलेज मधेपुरा को एकमात्र परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
21 जनवरी को दो सीटिंग में परीक्षा होगी।
फर्स्ट सिटिंग सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक और सेकंड सिटिंग 1.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो आर पी राजेश ने बताया कि पैट-2020 कोर्स वर्क में कुल 18 विषयों की परीक्षा होगी।
जिसमें हिंदी, कॉमर्स, अंग्रेजी, संस्कृत, मैथिली, उर्दू ,फिलॉसफी, फिजिक्स, कैमेस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, मैथमेटिक्स, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, जोगरफी, साइकोलॉजी शामिल है। 
परीक्षा नियंत्रक  ने बताया कि प्रथम पाली में भी पीसीडब्लू वन  और सेकंड सिटिंग में पीसीडब्लू टू पेपर की परीक्षा होगी।
दोनों सीटिंग के बीच मे एक घंटे का गेप रहेगा।
कोर्स वर्क परीक्षा में कुल 453 स्टूडेंट्स  शामिल होंगे।
 परीक्षा नियंत्रक प्रो आर पी राजेश ने केंद्राधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी परिस्थिति में बिना एडमिट कार्ड के किसी भी स्टूडेंट्स को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने नहीं दें।
सभी के एडमिट की सघन जांच के बाद ही प्रवेश करावें।
अगर कोई भी नकलची बिना एडमिट कार्ड के दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पाया गया तो केंद्राधीक्षक व वीक्षक के विरुद्ध विधि सम्मत करवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड, कलम, एवं पानी की बोतल के अलावा कुछ भी एग्जाम हॉल के अंदर नहीं ले जाने दें।
मोबाइल फोन, कलकुलेटर, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने पर सख्त रोक है।
परीक्षा में कोई भी कैंडिडेट कदाचार में संलिप्त पाए जाते हैं तो उन्हें तुरंत निष्कासित करें।
उन्होंने कदाचार मुक्त व शान्तिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालन कराने का निर्देश दिया है।
कोर्स वर्क परीक्षा-2020 के सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो पर्यवेक्षक को भी नियुक्त किया है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages