मधेपुरा:"पर्यावरण संरक्षण एवं लैंगिक समानता के लिए निकाली जागरूकता रैली"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 23 जनवरी 2023

मधेपुरा:"पर्यावरण संरक्षण एवं लैंगिक समानता के लिए निकाली जागरूकता रैली"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैम्पस स्थित  कॉमर्स डिपार्टमेंट में 23 जनवरी को  नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
इसमें कॉमर्स डिपार्टमेंट के पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2020- 22 तथा फर्स्ट सेमेस्टर 2021-23 के छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ थर्ड सेमेस्टर की छात्रा शिवानी, दुर्गा और विद्या ने विश्वविद्यालय कुलगीत से किया। विभाग के  डॉ योगेश पांडे के नेतृत्व में 'पर्यावरण संरक्षण' एवं 'लैंगिक समानता' के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। 
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रिया अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, उन्हें विभागाध्यक्ष ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया। 
भाषण प्रतियोगिता के विजेता सौरभ पाठक, शतरंज प्रतियोगिता में बाबुल कुमार ने बाजी मारी, संगीत प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता में क्रमशः रवि शर्मा और तन्नू कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
सभी प्रतियोगिता में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया।
वाणिज्य विभाग के डिपार्टमेंट डॉ अशोक कुमार ने स्टूडेंट्स की प्रशंसा करते हुए कहा की वाणिज्य विभाग के सभी छात्र -छात्राएं समय-समय पर शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते है और उत्साहित होकर सक्रिय भूमिका निभाते हैं।  अस्सिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मोनिका ने लैंगिक समानता का महत्व बताते हुए कहा की आज लड़किया हर क्षेत्र में अपना और अपने देश का नाम रौशन कर रही हैं, हमें बस इनके हुनर को पहचानने की और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते रहने की जरूरत है।
  एचओडी डॉ अशोक कुमार और अन्य सभी शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और साथ ही उन्हें उत्कृष्टता का प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम में शोध छात्रों के साथ दोनो सत्र के लगभग दो सौ बच्चों को उपस्थिति ने कार्यक्रम को एक भव्य रूप दिया।  मौके पर ब्रजभूषण कुमार, आर्यमान, सौरभ कुमार, संतोष कुमार , शिवानी कुमारी,रीना, तनु, अमन , महिमा आदि मौजूद रहे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages