● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर,मधेपुरा के अंतर्गत टीपी कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ जवाहर पासवान को केपी कॉलेज मुरलीगंज का प्राचार्य बनाये गए हैं। वे बीएनएमयू में सीनेट-सिंडिकेट के सदस्य भी हैं।
इस संबंध में कुलपति डॉ आर के पी रमण के निर्देश पर कुलसचिव डॉ मिहिर कुमार ठाकुर ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार केपी कॉलेज मुरलीगंज के प्राचार्य डॉ राजीव रंजन 31 दिसम्बर 2021 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके उपरांत डॉ जवाहर पासवान अपना अपना पदभार ग्रहण करेंगे। डॉ पासवान को प्राचार्य बनाये जाने पर कोसी के शिक्षाविदों, शोधार्थियों ने कुलपति डॉ आर के पी रमन को बधाई दी है।
डॉ जवाहर पासवान बीएनएमयू के सीनेट -सिंडिकेट सदस्य के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार का सदस्य एवं राजकीय अम्बेडकर कल्याण छात्रावास के सुपरिटेंडेंट भी हैं। इससे पहले वे विश्वविद्यालय के विभिन्न कमिटि के सदस्य सहित अन्य पदों को भी सुशोभित कर चुके हैं।
भारतीय दलित साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के प्रमंडलीय अध्यक्ष भी हैं।
इन्हें समिति द्वारा 2011 में भगवान बुद्ध राष्ट्रीय पुरस्कार 2012 में, पुनः भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा ही डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय सेवा सम्मान पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इडके अलावा इनकी 7 पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है। इसमें भारत के दलित आंदोलन में बिहार की भूमिका, पिछड़ी जातियों का राजनीतिक अभिजन, भारतीय स्वशासन में पंचायती राज व्यवस्था, भारतीय राजनीति में नैतिक लोकतंत्र की तलाश, भूमंडलीकरण में भारतीय राजनीति का महत्व, आदि पुस्तकें शामिल हैं।
वहीं विभिन्न शोध पत्रिकाओं में करीब 60 आलेख, दो दर्जन सेमिनारों के स्मारिका में प्रकाशित हो चुके हैं।
डॉ जवाहर पासवान प्राचार्य बनने की खबर के बाद शोधार्थियों, बुद्धि जीवियों, छात्रों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी एवं प्रसन्नता जताई है।
उन्होंने कहा कि कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनेगा।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें