भिरखी घाट पर छठ घाट की तैयारी जोरों पर...
● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। लोग पूजा सामग्री खरीदारी के साथ छठ घाटों की सफाई, लाइटिंग व्यवस्था इत्यादि में लग गए हैं। जिला मुख्यालय के भिरखी घाट पर मेले की तैयारी भी शुरू हो गई है। सोमवार को घाट को जेसीबी के द्वारा समतल किया गया। इसके बाद इसके साथ ही टेंट लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उत्तम टेंट हाउस के द्वारा हर साल छठ घाट पर नि:शुल्क में टेंट लगाया जाता है। मेले में झूला, ब्रेक डांस झूला लगाया जा रहा है। मेला परिसर में आकर्षण लैट्रिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। मूर्तिकार के द्वारा मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भगवान भास्कर सहित देवी- देवताओं की मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें