BNMU कैम्पस:"आउटस्टेंडिंग साइंटिस्ट अवार्ड के लिए डॉ राजकुमार सिंह का हुआ चयन,12 नवंबर को होंगे सम्मानित... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

BNMU कैम्पस:"आउटस्टेंडिंग साइंटिस्ट अवार्ड के लिए डॉ राजकुमार सिंह का हुआ चयन,12 नवंबर को होंगे सम्मानित...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालू नगर,मधेपुरा के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटिकल साइंस के एचओडी सह सोशल साइंस के डीन प्रो.(डॉ.) राजकुमार सिंह को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक कॉन्फ्रेंस ऑफ इंजीनियरिंग, साइंस एंड मेडिसिन की संस्था वीडी गुड चेन्नई द्वारा आउटस्टेंडिंग साइंटिस्ट अवार्ड के लिए चयन किया गया है। इन्हें यह अवार्ड उक्त संस्था द्वारा 12 नवंबर 2021 को चेन्नई में आयोजित एक सम्मान समारोह में दिया जाएगा। यह अवार्ड उन्हें शिक्षण, शोध एवं प्रकाशन के क्षेत्र इनके अमूल्य योगदान को देखते हुए दिया गया है। डॉ सिंह को मिलने वाला  यह पाँचवा अवार्ड है, इससे पूर्व भी इन्हें वर्ष 2018 में वेस्ट एकेडमीसियन अवार्ड, 2019 में वेस्ट रिसर्चर इन सोशल साइंस अवार्ड, अगस्त 2019 में ही नोबेल रिसर्च एकेडमी पांडिचेरी द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2020 में उत्कृष्ट एवं बहुमूल्य योगदान के लिए नवाजा जा चुका है।
मालूम हो कि प्रो.(डॉ.) राजकुमार सिंह अपने शैक्षणिक एवं अकादमिक कार्यों के लिए विश्वविद्यालय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने जाते हैं। इनकी 18वीं पुस्तक "पेंडेमिक कोविड-19:मेजर इफेक्ट्स एंड साइड इफेक्ट्स" जनवरी 2021 में प्रकाशित हुई है। अगली पुस्तक  "सोशल जस्टिस एंड रिजर्वेशन इन इंडियन पॉलिटी" जो 19वीं पुस्तक होगी, जल्द ही नई दिल्ली से प्रकाशित होगी। इसके अतिरिक्त इनकी 800 से अधिक आलेख विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दैनिक अखबारों व पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages