65वीं BPSC रिजल्ट:"रोहतास के गौरव सिंह ने किया टॉप, बांका की चंदा भारती रही सेकंड टॉपर"... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021

65वीं BPSC रिजल्ट:"रोहतास के गौरव सिंह ने किया टॉप, बांका की चंदा भारती रही सेकंड टॉपर"...

● Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC) ने 65वीं BPSC की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आज(गुरुवार) को जारी कर दिया है। इसमें रोहतास के गौरव सिंह ने टॉप किया है। वहीं सेकंड टॉपर बांका की चंदा भारती रही हैं। जबकि, तीसरे स्थान पर नालंदा के वरुण कुमार ने जगह बनाया है।
बिहार सरकार के 14 डिपार्टमेंट में कुल 423 रिक्त पदों के लिए परीक्षा हुई थी। इस भर्ती का इंटरव्यू अगस्त में हुआ था।
BPSC टॉपर गौरव सिंह की मां शशि कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पंचायत शिक्षिका है। पिता स्व. मनोज कु. सिंह एयरफोर्स में नौकरी करते थे। बच्चों की कम उम्र में ही मनोज कु. सिंह का निधन हो गया था।
वहीं,BPSC के सेकंड टॉपर चंदा भारती बांका की रहने वाली है। वो गया बुडको में अस्सिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। पिता विवेकानंद यादव गढ़वा में असिस्टेंट इंजीनियर है।
इंटरव्यू के लिए 1142 कैंडिडेट्स को बुलाया गया था, जिसमें 1114 कैंडिडेट शामिल हुए थे। 
■ टॉप-10 की लिस्ट:-
1. गौरव सिंह- रोहतास।
2. चंदा भारती- बांका।
3. वरुण कुमार- नालंदा।
4. सुमित कुमार- मधुबनी।
5. अविनाश कु. सिंह- समस्तीपुर।
6. आदित्य श्रीवास्तव- झारखंड।
7. एस प्रतीक- मोतिहारी।
8. आदित्य कुमार- भोजपुर।
9.अनामिका- गोपालगंज।
10. अंकित कुमार- भागलपुर।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages