● Sarang Tanay@Madhepura
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के राजनीति विज्ञान विभाग के एचओडी सह सोशल साइंस फैकल्टी के डीन प्रो.(डॉ) राजकुमार सिंह को एशियन जर्नल ऑफ इंटरनेशनल पीस एंड सिक्योरिटी(एजेआईपीएस) ने प्लॉट न.-591, गली न.- 11, हुसैन मार्केट, I-10/2, इस्लामाबाद, पाकिस्तान से प्रकाशित मैनेजिंग एडिटर, हिना शाहिद द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ अप्परेशन 7 जून 2021 को प्रदान किया गया है। अभी तक डॉ राजकुमार सिंह इस पत्रिका के लिए चार शोध आलेखों की समीक्षा कर चुके हैं आगे भी करते रहेंगे। इस पत्रिका के रीव्यूवर के रूप में इनकी नियुक्ति 13 अप्रैल 2020 को की गई थी।
मालूम हो कि प्रो. सिंह शोध -पत्र समीक्षक का कार्य पिछले 5 वर्षों से करते आ रहे हैं, तथा इससे पूर्व अमेरिकन जर्नल ऑफ सोशल साइंस स्टडीज क्लेमेंट एवेन्यू न्यूयार्क(अमेरिका) के लिए तीन , डेल्टा यूनिवर्सिटी नाइजेरिया के लिए दो, जर्नल ऑफ अफ्रीकन(इंग्लैंड) के लिए दो, आलेखों की समीक्षा कर चुके हैं। इस कार्य मे वे 2016 से ही लगे हैं।
शोध -पत्रों की समीक्षा के अतिरिक्त पुस्तक लेखन तथा आलेख लेखन का कार्य भी इनके द्वारा बड़े पैमाने पर किया गया है। इनकी 18वीं पुस्तक कोविड-19 पर लिखी गई है जो 2021 में नई दिल्ली से प्रकाशित होकर आ गई है। कुल 700 प्रकाशित आलेखों जिसमें दैनिक अखबारों से प्रकाशित भी शामिल हैं। विश्व की 25 विभिन्न देशों से प्रकाशित हुई है जबकि करीब 300 शोध-पत्र एवं आलेख भारत में ही विभिन्न जगहों से प्रकाशित हैं।
करीब एक दर्जन शोधार्थियों को इनके निर्देशन में पीएचडी की उपाधि मिल चुकी है, साथ ही कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इन्होंने रिसोर्स पर्सन के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। इनकी इन उपलब्धियों पर शुभचिंतकों एवं विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी गर्व का अनुभव करते हैं। सबों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें