बिहार बोर्ड की इंटर वार्षिक परीक्षा 2021 ,Bihar Board 12th Result 2021 - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 26 मार्च 2021

बिहार बोर्ड की इंटर वार्षिक परीक्षा 2021 ,Bihar Board 12th Result 2021


 

Bihar Board 12th Result 2021 Updates : बिहार बोर्ड की इंटर वार्षिक परीक्षा 2021 के तीनों संकाय (विज्ञान, वाणिज्य और कला) के साथ वोकेशनल कोर्स का परीक्षा परिणाम शुक्रवार दोपहर 3 बजे जारी किया जायेगा। इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा गुरुवार को दी गई। छात्र बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com व onlinebseb.in के अलावा livehindustan.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा इंटर का रिजल्ट बोर्ड परिसर में जारी किया जायेगा। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहेंगे। बोर्ड की मानें तो इंटर परीक्षा समाप्त होने के मात्र 40 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। इंटर परीक्षा एक से 13 फरवरी तक ली गयी थी।  

इस वजह से अच्छा आएगा रिजल्ट

ज्ञात हो कि इंटर परीक्षा में इस बार 13 लाख 50 हजार 233 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा था। इसमें छह लाख 46 हजार 540 छात्राएं और सात लाख तीन हजार 693 छात्र शामिल हुए थे। कोरोना संक्रमण से एहतियात बरतते हुए परीक्षा ली गयी थी। बिहार बोर्ड देश का पहला बोर्ड होगा जो 2021 की इंटर परीक्षा का रिजल्ट मार्च में जारी कर रहा है। ज्ञात हो कि इस बार कोरोना के कारण बोर्ड से हर विषय में सौ फीसदी विकल्प दिया था। इससे छात्रों को परीक्षा देने में काफी सुविधा हुई। बोर्ड की मानें तो इस बार 80 फीसदी से ऊपर रिजल्ट जा सकता है। सौ फीसदी विकल्प का फायदा छात्रों को होगा। 

अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपको मोबाइल पर अलर्ट या नोटिफिकेशन आ जाए तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आपको लाइव हिंदुस्तान सबसे पहले नोटिफिकेशन भेजेगा जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

नीचे दिए गए लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन


बिहार बोर्ड (आर्ट्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2021


बिहार बोर्ड (कॉमर्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2021


बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2021


बिहार बोर्ड (आर्ट्स वोकेशनल) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स वोकेशनल रिजल्ट 2021


बिहार बोर्ड की तैयारी पूरी

बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 20 मार्च तक पूरा कर लिया था। मार्क्स कंप्यूटर पर अपलोड करने का काम भी तेजी से पूरा किया गया। टॉपर्स का वेरीफिकेशन पूरा किया गया। एक्सपर्ट्स से उनकी कॉपियां फिर से चेक करवाईं गईं।

गुरुवार को दिखाई दिया रिजल्ट का लिंक, फैली परिणाम जारी होने की अफवाह


बिहार बोर्ड ने गुरुवार शाम इंटर रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in पर एक्टिव करने के बाद हटा लिया। लिंक दिखने के बाद विद्यार्थियों के बीच यह खबर फैल गई कि रिजल्ट जारी हो गया है। लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल कोड, रोल नंबर व व्यू का ऑप्शन दिखाई दे रहा था। एकाएक छात्र-छात्राएं इंटरनेट पर अपना रिजल्ट चेक करने लगे। लेकिन जब विद्यार्थियों ने अपना रोल कोड व रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करना चाहा, वह नतीजे नहीं देख सके। व्यू के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद ब्राउज़ ही होता रहा। 

bihar board 12th result 2021

जानें कैसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 में कुल 80.44 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। इंटर साइंस स्ट्रीम में नेहा कुमारी ने 476 अंक (95.2 फीसदी) लाकर सूबे में टॉप किया। वहीं वाणिज्य स्ट्रीम में कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी 476 (95.2 फीसदी) अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉपर बने। कला स्ट्रीम में साक्षी कुमारी ने 474 (94.80 फीसदी) अंक प्राप्त प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएसईबी इंटर परीक्षा 2020 में प्रथम श्रेणी में चार लाख 43 हजार 284, द्वितीय श्रेणी में चार लाख 69 हजार 439 और तृतीय श्रेणी में 56 हजार 115 विद्यार्थी सफल हुए थे। 2019 में 80.73 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक 2018 की परीक्षा में कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages