पर्यावरण संरक्षण अभियान में अपने स्थापना काल से ही सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में बहेतरीन कार्य करने वाली संस्था 'सृजन दर्पण' प्रयासरत है| इसी मुहिम को लेकर संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने मधेपुरा महाविद्यालय,मधेपुरा में प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण के साथ वृक्षारोपण किया| अवसर था 'सृजन दर्पण' के सदस्य पुष्पा कुमारी के जन्मदिवस का| सब ने मिलकर कई फलदार वृक्ष लगाए| कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ.ओम प्रकाश ओम ने कहा किसी भी अच्छे कार्य करने के लिए अवसर की जरूरत होती है| इसी को ध्यान में रखकर सदस्यों के जन्मदिवस को भी वृक्षारोपण के साथ मनाने की शुरुआत की गयी| प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा वृक्षारोपण अपने आप में एक कल्याणकारी काम है क्योंकि इससे ना सिर्फ कई लोग बल्कि कई जीवों को लाभ मिलता है| 'सृजन दर्पण' का ऐसा प्रयास बेशक सराहनीय है| संस्था सचिव विकास कुमार ने कहा 'सृजन दर्पण के विद्वान संरक्षकों के निर्देशन में हम सबों ने स्थापना काल से ही लोक हितैषी कार्य करने का प्रयास किया| उसी कड़ी में विभिन्न अवसरों पर वृक्षारोपण भी किया जाता है|मौके पर महाविद्यालय के सच्चिदानंद सचिव,मनोज भटनागर,डॉ भारती कुमारी,कुमारी किरण,दीप नारायण यादव,योगी जी,संस्था के सदस्य सुशील कुमार आदि मौजूद थे |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें