डीएसपी अमरकांत चौबे हुए राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक के लिए चयनित - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 26 जनवरी 2021

डीएसपी अमरकांत चौबे हुए राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक के लिए चयनित


मधेपुरा
। जिला मुख्यालय डीएसपी के पद पर कार्यरत अमरकांत चौबे को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक के लिए चयनित किया गया है। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बिहार पुलिस के 18 पुलिस पदाधिकारियो को उनकी वीरता और विशिष्ट सराहनीय कार्यों के लिए यह पुरस्कार राष्ट्रपति के द्वाराग णतंत्र दिवस के मौके पर सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया जाना है। सम्मानित होने वाले प्रदेश के 18 पुलिस पदाधिकारियों में मधेपुरा के डीएसपी मुख्यालय अमरकांत चौबे भी शामिल हैं। राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले सराहनीय सेवा पदक मिलने की सूचना डीजीपी की ओर से जिला मुख्यालय को भी दी गयी है।


एसपी योगेंद्र कुमार ने डीएसपी अमरकांत चौबे को राष्टप्रति सराहनीय सेवा पदक मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है। मधेपुरा जिला पुलिस के द्वारा समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रप्रति सराहनीय सेवा पदक मिलने की खबर मिलने पर डीएसपी मुख्यालय श्री चौबे ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की ओर से सराहनीय सेवा पदक मिलने की खबर से उन्हें आत्मिक सुख प्राप्त हो रहा है।
डीएसपी श्री चौबे ने कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जहां जिस रूप में उन्हें पुलिस सेवा में जो जिम्मेदारी मिली उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह करने का प्रयास किया। इस कारण उन्हें समय - समय पर पुलिस सेवा में प्रोन्नति भी मिलती रही। इस कारण अपने कार्यों को निष्ठा के साथ करने की प्रेरणा मिलती गयी।
डीएसपी श्री चौबे ने बताया कि उन्हें मध्य बिहार के एसटीएफ प्रभारी के रूप में भी काम करने का मौका मिला। उग्रवाद प्रभावित जिलों में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए उन्हें बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। एसटीएफ प्रभारी के तौर पर बेहतर कार्य करना  उनके सेवा काल की बड़ी उपलब्धियों में शुमार रहा है।  इसके अलावा पुलिस सेवा में रहते हुए आमलोगों से काफी बेहतर संपर्क रहा है। अपने कार्यों को बेहतर ढंग से करने में आमलोगों से बेहतर संपर्करहने का भी उन्हें काफी लाभ मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में रहते हुए अपनी छवि को बेहतर बनाए रखने के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages