<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<ins class="adsbygoogle"
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9568556513032473"
data-ad-slot="1677583297"></ins>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
</script>
मधेपुरा। मुरलीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को टेम्पू पलटने से 1 महिला की मौत हो गयी। जबकि टेम्पू में सवार दो अन्य महिला जख्मी हो गई। मिली जानकारी अनुसार मुरलीगंज के वृंदावन नहर पर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे टेम्पू पलटने से उसमें सवार एक महिला सुलेना देवी (50) की मौत हो गयी। मृतक महिला हथिऔंधा निवासी रामजी यादव की पत्नी बतायी जा रही है। वे मंगलवार को करीब 11 बजे अपने मायके भेलाही वार्ड पांच से अन्य महिलाओं के साथ चामगढ़ स्थित लूकेश्वरी स्थान पूजा करने जा रही थी।
इसी बीच मीरागढ़ गांव से पश्चिम नहर पर काशी पुल के पास टेम्पू अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। उसमें सवार सुलेना देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। भेलाही वार्ड पांच निवासी मिला देवी और मुन्नी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। लोगों ने जख्मी महिला को सीएचसी पहुंचाया। बताया गया कि टेम्पू चालक शराब पी रखी थी। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। टेम्पू पलटने के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मुरलीगंज पुलिस एएसआई राकेश कुमार ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल महिला सीएचसी में भर्ती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें