बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, भतीजा की मौत चाचा की हालत गम्भीर - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 16 दिसंबर 2020

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, भतीजा की मौत चाचा की हालत गम्भीर

मधेपुरा। जिले के चौसा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि बदमाशों की गोली से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल भी हो गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बताया गया कि लौआलगान पूर्वी पंचायत के खोपड़िया टोला में बुधवार को दिन के करीब दो बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाचा और भतीजे को गोली मार दी। गोली लगने से भतीजे की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी अनुसार लौआलगान पूर्वी पंचायत के वार्ड 11 खोपड़िया टोला निवासी स्वर्गीय जयलाल सिंह के पुत्र निरंजन सिंह (45) बुधवार को दिन के करीब दो बजे अपने घर पर कुछ लोगों से बात कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे। बिना किसी बातचीत के निरंजन सिंह पर गोली चलाना शुरू कर दिया। बाएं कंधा व पीठ में  गोली लगने से निरंजन गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर घर से बाहर निकल कर उनका भतीजा सुमन कुमार उर्फ टुनटुन (22) ने गोली मारने वाले बदमाशों को दबोच लिया। मौका पाकर घायल निरंजन घटना स्थल से भाग निकले।
 बदमाशों ने निरंजन के भतीजा सुमन कुमार को ताबड़तोड़ चार गोली गोली मार दी। कमर और पीठ में चार गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आनन- फानन में निरंजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रवीश रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। गोली से घायल निरंजन सिंह को पुलिस सुरक्षा में इलाज के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages