बेतिया: पति संग ब्यूटी पार्लर में सजने आई, प्रेमी के साथ फरार... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 7 अक्टूबर 2020

बेतिया: पति संग ब्यूटी पार्लर में सजने आई, प्रेमी के साथ फरार...

पति संग ब्यूटी पार्लर में सजने आई, प्रेमी के साथ फरार...
 बेतिया/मधेपुरा:  पति के ससुराल जाने से पहले ब्यूटी पार्लर में सजने के बहाने बेतिया आयी विवाहिता अपने ढाई साल के बेटे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति करीब घंटे भर पत्नी का पार्लर से बाहर आने का इंतजार करता रहा। 
बाद में उसके नहीं आने पर उसके भाग जाने की जानकारी हुई।  मामले में नौतन थाना के मियांपुर तिलगही निवासी आजम खान ने एफआईआर दर्ज कराते हुए पटना के सुल्तानगंज निवासी इमरान इमाम को अभियुक्त बनाया है। एफआईआर में  अमजद ने बताया कि उनकी शादी 24 मार्च 2017 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वह पढ़ाई करने के लिए दिल्ली चली गई। वहीं पर उसका संबंध पटना के इमरान इमाम से हो गया। 
2019 में दिल्ली से परीक्षा देने पटना गई तो उसके साथ भाग गयी। बाद में परिवार वालों ने मामला सुलह कराया तो वह पति के साथ रहने लगी। इधर वह कुछ दिन पूर्व अपने मायके साठी थाना क्षेत्र में चली गई थी। पति ने ससुराल आने के लिए कहा तो वह बोली 2 अक्टूबर को आइए और साथ लेकर चलिए। इसके बाद अमजद अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा, जहां अगले दिन 3 अक्टूबर को पत्नी ने उससे कहा कि ब्यूटी पार्लर में सजने के लिए वह बेतिया जाना चाहती है।।
● इनपुट: प्रभात खबर।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages