BNMU अलर्ट: पैट-2019 कोर्स वर्क एवं पीजी फोर्थ&फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा को ले लिए गए कई अहम निर्णय... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 23 जून 2020

BNMU अलर्ट: पैट-2019 कोर्स वर्क एवं पीजी फोर्थ&फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा को ले लिए गए कई अहम निर्णय...

 BY
Sarang Tanay@Madhepura.
मधेपुरा/बिहार: बीएनएमयू  के सभी डिपार्टमेंट एचओडी की एक आवश्यक सोमवार को शिक्षाशास्त्र विभाग में संपन्न हुई।
इसकी अध्यक्षता रसायनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डाॅ. कामेश्वर कुमार ने की। यह बैठक कुलपति डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी के आदेशानुसार आयोजित थी।


इसमें विशेष रूप से पी-एच.डी. कोर्स वर्क-2019 और  पीजी फोर्थ सेमेस्टर एवं फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकित  स्टूडेंट्स  की परीक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय लिए गए।


सभी विभागाध्यक्ष सोशल डिस्टेंसिंग सहित एसओपी के अन्य निदेशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कोरोना काल में हुई क्षति की भरपाई में विश्वविद्यालय को मदद देंगे।
पी-एच.डी. कोर्स वर्क परीक्षा के दो पत्र होते हैं। सभी विषयों का प्रथम पत्र एक दिन होगा। इसके एक-दो दिनों बाद दूसरे पत्र की परीक्षा होगी।

स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर के संबंध में भी आवश्यक निर्णय लिए गए। पूर्व में परीक्षा फार्म भरने के पूर्व ही सीआईए(CIA) का अंक पत्र जारी करना जरूरी था। लेकिन इस बार के लिए इस नियम को शिथिल करने का प्रस्ताव दिया गया है।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डाॅ. नवीन कुमार, शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज डाॅ. नरेश कुमार, डाॅ. भावानंद झा, डाॅ. रीता सिंह, डाॅ. अरूण कुमार, डॉ. मनोरंजन प्रसाद, डॉ. अशोक कुमार, डाॅ. मनोज कुमार मनोरंजन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नरेश कुमार ने की। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. सिद्धेश्वर काश्यप ने की।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages