BNMU अलर्ट: एमएड सत्र 2020-22 में एडमिशन हेतु एंट्रेंस एग्जाम की तिथि जल्द होगी घोषित... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 23 जून 2020

BNMU अलर्ट: एमएड सत्र 2020-22 में एडमिशन हेतु एंट्रेंस एग्जाम की तिथि जल्द होगी घोषित...

Sarang Tanay@Madhepura
मधेपुरा/बिहार: बीएनएमयू के  शिक्षाशास्त्र विभाग, बी. एड. एवं एम.एड. संचालन समिति की बैठक सोमवार को कुलपति प्रोफेसर डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


कुलपति ने कहा कि सभी कार्य नियम-परिनियम के अनुरूप करें और राज भवन के निदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने  पठन-पाठन की व्यवस्था  को सुदृढ़ करने और सभी बुनियादी सुविधाओं की बहाली की जरूरत बताई।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बीएनएमयू  शिक्षाशास्त्र के शिक्षकों को नियमानुसार सेवा विस्तार दिया जाएगा। एम.एड. पाठ्यक्रम में सत्र 2020-22 में एम. एड. प्रवेश परीक्षा एमईटी-2020 की तिथि  बाद में निर्धारित की जाएगी।
शिक्षाशास्त्र विभाग के लैंग्वेज लैब में कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी। शिक्षाशास्त्र विभाग में सीसीटीवी कैमरा लगाने और विज्ञान प्रयोगशाला बनाने का निर्णय लिया गया। बी.एड. एवं एम.एड. पुस्तकालय के लिए जर्नल सब्सक्राइब किया जाएगा।


बैठक में वित्तीय परामर्शी सुरेशचंद्र दास, कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद, प्रोफेसर इंचार्ज डाॅ. नरेश कुमार, महाविद्यालय निरीक्षक विज्ञान डॉ. उदयकृष्ण एवं एम. एड. विभागाध्यक्ष डॉ. बुद्धप्रिय (आमंत्रित सदस्य) उपस्थित थे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages