MADHEPURA:स्वामी विवेकानंद विश्व के युवाओं के आदर्श हैं:डॉ जवाहर पासवान... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 12 जनवरी 2020

MADHEPURA:स्वामी विवेकानंद विश्व के युवाओं के आदर्श हैं:डॉ जवाहर पासवान...

       ●सारंग तनय, मधेपुरा ।।             मधेपुरा: समिधा ग़्रुप क्लब के सौजन्य से चंद्रतारा मेमोरियल हाल में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम के आयोजक नेहरू युवा केंद्र, मधेपुरा थे। प्रोग्राम का उद्घाटन बीएनएमयू हिंदी विभाग के वरीय प्रोफेसर डॉ सिद्धेश्वर कश्यप, बीएनएमयू सीनेट- सिंडिकेट सदस्य डॉ जवाहर पासवान, नेहरू युवा केन्द्र समन्वयक अजय कुमार गुप्ता और समिधा ग़्रुप के सचिव संदीप शांडिल्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी अतिथीयों और छात्रों के द्वारा विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। 
वक़्ता डॉ जवाहर पासवान ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विवेकानंद विश्व के युवाओं  के आदर्श हैं। उनके जीवनी को अपना कर पूरे विश्व का कल्याण सम्भव हैं। युवाओं को आधुनिकता को अपनाते हुए विवेकानंद की लिखी बातें भी पढ़नी चाहिए। वही  हिंदी विभाग के सिद्धेश्वर कश्यप ने कहा कि आत्म दीपो भव: यानी अपना दिया स्वयं बनो। एक विकसित युवा अपने आपको जला कर दीपक बनाए उसी रौशनी से परिवार, समाज, राज्य और एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण सम्भव हैं यहीं काम स्वामी विवेकानंद ने किया था। उन्होंने अपने आत्म ज्ञान से अपने को नरेश से विवेकानंद में बदला।
इस मौक़े पर "आधुनिक परिवेश में युवाओं के अधिकार और कर्तव्य" विषय पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें  निबंध लेखनी में प्रथम सौम्या यादव, द्वितीय धीरज कुमार और तृतीय स्थान पर तनु प्रिया रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आफ़रीन फ़िरदौस, द्वितीय आरती कुमारी और तृतीय स्थान पर प्राची प्रिया रही। 
प्रोग्राम का संचालन करते हुए संदीप शांडिल्य ने बतलाया की नेहरू युवा केंद्र के द्वारा लगातार एक सप्ताह तक ज़िला में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। और आगामी 19 जनवरी 2020 को समापन समारोह के दौरान सभी सफल प्रतिभागी को दिया जाएगा। प्रियंका कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में सीनेट सदस्य रंजन कुमार, शिक्षक विरेंद्र कुमार विवेक सहित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक  विपुल भारती,  प्रियंका कुमारी, प्रशिक्षक सोनू कु. यादव, मो0 अझरुद्दीन, संतोष कुमार, अंशु कुमार, शंकर कुमार सहित सैकड़ों युवा मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages