◆ सारंग तनय, उप संपादक, मधेपुरा। मधेपुरा: बीएनएमयू के उत्तरी परिसर स्थित स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान के कैम्पस में बागवानी का कार्य शुरू हुआ । इस बागवानी में कई तरह के पुष्प पौधे लगाए गए, जिसमें कुछ सदाबहार व कुछ सीजनल पौधे । इस बागवानी कार्यक्रम में प्रतिकुलपति प्रो. फारुख अली भी शिरकत किए। प्रतिकुलपति प्रो फारुख अली ने भी खुद पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि हरेक मानव को पौधे लगाना चाहिए, जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित व स्वच्छ रह सके। राजनीति विज्ञान विभाग के एचओडी सह सोसल साइंस के डीन डॉ एल एच एस जौहरी ने बताया कि "जल, जीवन और हरियाली" कार्यक्रम के तहत ये कार्य किया जा रहा है।इस नेक कार्य करने हेतु कुलपति का भी शुभेच्छा प्राप्त है। डॉ जौहरी ने कहा कि मेरी खुद ये मंशा रही है कि राजनीति विज्ञान परिसर सदा हरा-भरा रहे। मौके डॉ नरेश कुमार,डॉ बिनोद झा,प्रो कैलास प्रसाद, डॉ मनोरंजन प्रसाद, डॉ पीएन सिंह, यतेंद्र कुमार मुन्ना, सहित सभी विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे। राजनीति विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ एल एच एस जौहरी ने सबों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Post Top Ad
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
Online hindi news portal


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें