पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले से शहर में गम और गुस्से की लहर दौड़ गई। सबने आतंकियों की इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कहा कि अब आतंकवादियों के खिलाफ सख्त
कार्रवाई की जरूरत है। प्रांगण रंगमंच के कर्मियों और कलाकारों द्वारा आतंकी घटना में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही शहीदों के परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।प्रांगण रंगमंच के मुख्य संरक्षक प्रो. प्रदीप कुमार झा ने कहा कि अब आतंक पर करारा प्रहार की जरूरत है।अध्यक्ष प्रो. संजय परमार और उपाध्यक्ष राकेश कुमार डब्लू ने घटना की पुरजोर निंदा करते हुए सरकार से मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। रंगमंच के कलाकारों ने कहा कि आखिर कब तक देश के जवान शहीद होते रहेंगे, अब बदला लेने का वक्त आ गया है। केंद्र सरकार चाहिए कि सेना को कार्रवाई के लिए आजाद कर दे। आतंकी और उनके मददगार अपने आप ठीक हो जाएंगे। इस दौरान विक्की विनायक, अक्षय कुमार, अभिषेक सोनी, अमित आनन्द, दिलखुश कुमार, सुनीत साना, प्रियांशु मिश्रा, आशीष सत्यार्थी, अभिषेक सैर्य, गरिमा उर्विशा, लिज़ा मान्या, मनीष कुमार, बबलू आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें