चार फरवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर बाइक चालकों को हेलमेट पहनने को लेकर विशेष
अभियान चलाया गया. वही जागरूक करने हेतु शहर के नवोदित गायक सुनीत साना ने लोक स्टाइल में अपनी आवाज में "हेलमेट लगाइ ल" गाना गाकर यूट्यूब पर प्रकाशित किया है. जिसे लोग खूब सराह रहे हैं. गाना को आशीष कुमार सत्यार्थी ने शब्द देकर सजाया है तो वहीं सुनीत साना ने अपनी आवाज से लोगों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए जागरुक करने का प्रयास किया है. उन्होंने गाने के माध्यम से बताया कि मोटरसाइकिल पर हेलमेट और फोर व्हीलर वाहन पर सीट बेल्ट पहनकर हीं वाहन चलाएं. प्रांगण रंगमंच के बैनर तले सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से जागरूकता के लिए उठाए गये इस कदम को लोग खूब सराह रहे हैं. इसमें प्रांगण रंगमंच के कलाकारों ने भी सहयोग किया है. प्रांगण रंगमंच के सचिव अमित आनंद एवं कोषाध्यक्ष दिलखुश कुमार ने बताया कि यह गाना पूर्व के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश पर लिखा गया था जो शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुनीत साना द्वारा गीत गाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया था. बाद में सुनीत साना ने इस गाने को लोक तरीके से गाकर अपने यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित कर दिया है. मौके पर संस्था के मीडिया प्रभारी गरिमा उर्वशी एवं सोशल मीडिया प्रभारी आशीष कुमार सत्यार्थी ने बताया कि बिहार सरकार और जिला प्रशासन का सहयोग मिला तो संस्था की ओर से नुक्कड़ नाटक कर लोगों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रति जागरूक करने हेतु इस गीत को अच्छे से रिकॉर्डिंग करवा कर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें