Credit News : Live Bihar
PATNA : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान की शहादत पर पूरे देश में उबाल है। सुपौल जिले के विभिन्न स्थलों से घटना की निंदा के लिए लोग अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को शहीद जवानों के शहादत पर त्रिवेणीगंज बाजार में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन द्वारा निकाले गए शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च के दौरान बाजार के पंचवटी होटल के समीप एक दुकानदार ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर माहौल को खराब कर दिया।
आक्रोश मार्च में शामिल लोगों ने नारे लगाने वाले खैनी व्यवसायी के दुकान में तोड़फोड़ कर दुकान को आग के हवाले कर दिया। जानकारी अनुसार नारे लगाने वाला युवक खैनी व्यवसायी मो. अब्बास का पुत्र मो. इजहार बताया जा रहा है। जो थाना क्षेत्र के लतौना पंचायत के गद्दी टोला
वार्ड-सात का रहने वाला है। बताया जाता है कि पुलवामा में हुए आतंकी घटना के विरोध में लाेगों ने सड़क पर शांति पूर्ण आक्रोश मार्च निकाला था। सुबह आठ बजे से लोग सड़क पर वीर जवानों की शहादत में शांति पूर्ण ढंग से बाजार बंद की अपील कर रहे थे। इसी बीच करीब 12 बजे पंचवटी चौक स्थित चारपाई पर खैनी दुकान चलाने वाले 22 वर्षीय मो. इजहार ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। जिसपर
आक्रोश मार्च में शामिल लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब डेढ़ घंटे तक चला। घटना का विरोध करने वालो में त्रिलोक कुमार, आर्मी ट्रेनर दिनेश कुमार यादव, मो गुलजार, मो निषाद, विशाल जायसवाल, सचेन्द्र कुमार, शुभम चोखानी, मौसम, प्रणव, हेमंत, बसंत शामिल हैं।
थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। डेढ़ घंटे तक होता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा : आक्रोश मार्च के दौरान खैनी दुकानदार द्वारा दिन के करीब 12 बजे देश विरोधी नारे लगाने के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। जिसके बाद शुरु हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा करीब डेढ़ घंटे तक चला। इस दौरान सभी जमात के लोगों ने देश विरोधी नारे लगाने वाले युवक के दुकान में तोड़फोड़ प्रारंभ कर दुकान को आग के हवाले कर दिया। हालांकि मौका देखकर देश विरोधी नारा लगाने वाला युवक मौके से फरार हो गया। नारा लगाने वाले के विरुद्ध हो कड़ी कार्रवाई : त्रिवेणीगंज में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने की घटना के बाद विभिन्न राजनीति पार्टियों व
सामाजिक संगठनों ने एक स्वर में आतंकी हमले व नारा लगाने की निंदा करते हुए शहादत वीर सपूतों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।चंद लोगों के चलते कौम होता है बदनाम : मो. साहिल उर्फ लक्की ने मो. इजहार द्वारा लगाए गए नारे की निंदा करते कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाय कम है। कहा कि चंद लोगों के चलते पूरा कौम बदनाम होता है। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो। आतंकवादी का कोई धर्म और मजहब नहीं होता : मो. आलम ने कहा कि आतंकवादी का कोई धर्म और मजहब नहीं होता है। पुलवामा में हुई घटना की जितनी निंदा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि देश के भीतर में भी गद्दार है, जिसे मिटाने की जरूरत है। कहा कि त्रिवेणीगंज में युवक द्वारा लगाए गए पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा बिल्कुल बर्दाश्त योग्य नहीं है। कहा कि हम सभी हिंदुस्तानी है, हिंदुस्तान जिंदाबाद है और रहेगा।देश के भीतर छिपे गद्दारों को मिले सजा : रमा सिंह ने कहा कि देश के अंदर छिपे ऐसे गद्दारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना शर्म की बात: मनीष अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश के ही लोग पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा रहे हैं यह बहुत ही शर्म की बात है। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें