बीएनएमयू में नैक मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इससे संबंधित सूचनाओं और अन्य मुद्दों पर विचार हेतु सोमवार को सभी संकायाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है।
बैठक में नैक मूल्यांकन के अलावा विशेष रूप से प्रयोगशाला एवं आधारभूत संरचना हेतु प्रायोगिक कक्षाओं को नियमित रूप से चलाने के लिए उपस्कर, उपकरण एवं प्रयोगशाला सामग्रियों को उपलब्ध कराने पर विचार किया जाएगा।
साथ ही विभिन्न परीक्षाफल प्रकाशन पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा यूजीसी रेगुलेशन-2016 का प्रमाण पत्र जारी करने, परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा।
कुलपति डाॅ. अवध किशोर ने सभी संबंधित व्यक्तियों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल होने के निदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रति कुलपति, वित्त परामर्शी, डीएसडबल्यू एवं कुलसचिव भी आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें