बीएनएमयू में जल्द होगी पीएचडी टेस्ट परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 26 सितंबर 2018

बीएनएमयू में जल्द होगी पीएचडी टेस्ट परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी

बीएनएमयू में पी-एच. डी. एडमिशन टेस्ट के आयोजन हेतु यथाशीघ्र आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। इस आशय का निर्णय बुधवार की देर शाम प्रति कुलपति डॉ. फारूक अली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ली गयी। प्रति कुलपति ने बताया कि विभिन्न विषयों के लिए रिक्तियां प्राप्त हो गयी हैं।


यह टेस्ट चार संकायों के 19 विषयों में आयोजित होंगे। मानविकी संकाय के हिंदी, मैथिली, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, उर्दू एवं अंग्रेजी में क्रमशः 96, 48, 25, 13, 18 एवं 40 सीट हैं।



 सामाजिक विज्ञान संकाय के अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान एवं  समाजशास्त्र में क्रमशः 64, 14, 60, 7, 18 एवं 51 सीट हैं। विज्ञान संकाय के वनस्पति विज्ञान, रसायनशास्त्र, भौतिकी, गणित एवं जंतु विज्ञान में क्रमशः 29, 89, 49, 50 एवं 45 सीट हैं। काॅमर्स में 47 सीट हैं।



टेस्ट हेतु प्रपत्र शीघ्र ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट बीएनएमयू डाॅट एसी डाॅट इन पर उपलब्ध होगा। प्रति कुलपति ने बताया कि इस परीक्षा सौ-सौ अंकों का दो पत्र होगा। प्रथम पत्र सामान्य अध्ययन एवं शोध अभियोग्यता और द्वितीय पत्र संबंधित विषय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पर आधारित होगा।



बैठक में परीक्षा नियंत्रक डाॅ. नवीन कुमार, उप कुलसचिव अकादमिक डाॅ. एम. आई. रहमान एवं पीआरओ डाॅ. सुधांशु शेखर उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages