संपादक- आर. कुमार
मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पकिलपार वार्ड नंबर दो में सोमवार की रातअज्ञात चोरों ने एक घर में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि विजेंद्र यादव के घर में देर रात जब सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, तब घर में चोरों ने जेवरात सहित लाखों रुपए के समानों की चोरी कर ली। इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी विजेंद्र यादव ने बताया कि घर के दरवाजे का कब्जा उखाड़ कर चोर घर में प्रवेश कर गया।
चोरों ने घर के अंदर से सभी बक्सा कोबाहर निकाला और उसमेंरखे सोने, चांदी, कपड़ा,बर्तन सहित अन्य कीमतीसामान गायब कर दिया।सुबह में खोजबीन करने पड़घर के पीछे स्थित खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला। घटना की जानकारी मुरलीगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते हीथानाध्यक्ष जे पी चौधरी ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर समान बरामदगी का आश्वासनदिया। मौके पर विश्वजीत कुमार उर्फ पिंटू मुखिया,सरपंच पंकज यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस सेजल्द कार्यवाही करने कीमांग की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें