शक ने उजाड़ा परिवार, पूर्णिया में पति और पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 23 मई 2018

शक ने उजाड़ा परिवार, पूर्णिया में पति और पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

बिहार के पूर्णिया में जानकीनगर थानाक्षेत्र के लादूगढ पंचायत के तेतराही मुसलमान टोला वार्ड नंबर 2 के रहने वाले मो.इजहार पिता मो. महरूम ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
घटना मंगलवार सुबह की है। सुबह सवेरे दोनों ने घर मे जहर खा लिया था। इसकी भनक जैसे ही परिजनों को लगी, इलाज के लिए बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल ले गये। वहां कुछ देर बाद ही दोनों की मौत हो गयी।



परिजनों ने बताया कि रात में भी दोनों को परिवार वालो ने काफी समझाने की कोशिश की थी। मगर दोनों के बीच मतभेद कम नहीं हुए। परिजनों ने बताया कि आपसी मनमुटाव के साथ-साथ दोनों एक दूसरे पर शक भी करते थे।
यही नहीं दोनो के परिवार वालों के साथ भी संबंध अच्छे नहीं थे। वहीं इस घटना के बाद से इलाके के लोग सदमे में हैं। दूसरी तरफ जानकीनगर पुलिस घटनास्थल पर मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages