बड़ी खबर- बिहार TET: 25 मई से 10 जून तक उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों को मिलेगा प्रमाणपत्र - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 22 मई 2018

बड़ी खबर- बिहार TET: 25 मई से 10 जून तक उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों को मिलेगा प्रमाणपत्र

बिहार प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित) पात्रता परीक्षा-2017 के उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों का प्रमाणपत्र  इस माह के अंतिम सप्‍ताह से मिलने लगेगा। सभी अभ्‍यर्थियों के डाटा की साफ्ट व हार्ड कॉपी जिलों में भेजी जा रही है। 25 मई से 10 जून तक अभ्‍यर्थी जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से इसे प्राप्‍त कर सकते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों के पास रिजल्ट कार्ड भेज दिया गया है।  जिला शिक्षा अधिकारी 25 मई से कार्ड का वितरण करेंगे।


परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि सभी सफल एवं असफल अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड दिया जाएगा। रिजल्ट कार्ड का वितरण 10 जून तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को रिजल्ट लेने के लिए अपना मूल प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड लाना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा कागजात को सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड प्रदान किया जाएगा।

प्रमाणपत्र खोने या चोरी होने की संभावना भी खत्म हो जाएगी। इसके साथ-साथ इससे गलत तरीकों से अलग-अलग पहचान बना कर फर्जी डिग्री हासिल कर प्रयोग करने वालों की पहचान भी सहज हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages