बीएनएमयू : केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुनाव की तैयारी पूरी, मतदान व रिजल्ट कल - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 18 मई 2018

बीएनएमयू : केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुनाव की तैयारी पूरी, मतदान व रिजल्ट कल

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय छात्रसंघ सेंट्रल काउंसिल के सदस्यों का चुनाव शनिवार को होगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात किये जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से 1 बजे दिन तक मतदाता मतदान करेंगे। इसके बाद मतों की गिनती शुरू की जाएगी। देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किये जाने की संभावना है।
चुनाव के लिए विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में व्यवस्था की गई है। इसके लिए दो पर्यवेक्षक, पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी, मतगणना पदाधिकारी, मतगणक सहित अन्य कार्यों के लिए पदाधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।



मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अंतर्गत मधेपुरा से 5 कॉलेज, सहरसा से 6 कॉलेज और सुपौल से 3 कॉलेज के सभी निर्वाचित पदाधिकारीगण और काउंसिल मेंबर के अलावा विश्वविद्यालय के चार संकायों के सभी काउंसिल मेंबर वोट डालेंगे। कुल वोटरों की संख्या 134 है। 11 पदों के लिए होने वाले चुनाव में कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
एकल संक्रमणीय विधि से होगा मतदान:सेंट्रल काउंसिल के सदस्यों का चुनाव एकल संक्रमणीय विधि से होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के एकल संक्रमणीय विधि से चुनाव कराने के विरोध के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन इसी विधि से चुनाव कराने की घोषणा की है। प्रतिकुलपति सह चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. फारुख अली ने बताया कि राजभवन से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार ही चुनाव कराया जा रहा है। दूसरी ओर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस विधि से चुनाव में गड़बड़ी होने की आशंका व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages