एबीवीपी ने राज्यपाल को पत्र लिख की शिकायत, कहा राजनेता के दबाब में कार्य कर रहे कुलपति, प्रतिकुलपति, कर रहे एक छात्रसंगठन को मदद - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 18 मई 2018

एबीवीपी ने राज्यपाल को पत्र लिख की शिकायत, कहा राजनेता के दबाब में कार्य कर रहे कुलपति, प्रतिकुलपति, कर रहे एक छात्रसंगठन को मदद

संपादक- आर. कुमार
बीएन मंडल विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक व प्रशासनिक अनियमितता के खिलाफ शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महामहिम कुलाधिपति को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि विवि के कुलपति व प्रतिकुलपति राजनीती दल के दबाब में कार्य कर छात्रसंघ चुनाव कर पक्षपाती तरीके से प्रभावित कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि राजभवन द्वारा चुनाव कराने का निर्णय स्वागत योग्य एवं प्रसंशनीय है। विवि में छात्रसंघ चुनाव की पूरी प्रक्रिया को देखा जाए तो यह पुर्णतः गलत है। उन्होंने 19 मई को हो रहे केन्द्रीय कार्यकारिणी के दोषपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को बदलने की मांग की। वहीं कॉलेज में काउंसिल मेंबर के मतगणना में बड़े पैमाने पर पक्षपातपूर्ण निर्णय लिया गया इसकी जांच करायी जाए। अभाविप के विभाग संयोजक रंजन यादव, जिला संयोजक अभिषेक यादव, संतोष कुमार राज, आशीष कुमार, सोनी कुमारी, शशि कुमार यादव एवं राजू सनातन सहित अन्य ने कुलाधिपति से मांग किया कि शिक्षा के मंदिर विश्वविद्यालय में इस तरह की शर्मनाक घटना की जांच कर दोषी पदाधिकारी के ऊपर कार्यवाही किया जाए।



कुलाधिपति को लिखे पत्र में अभाविप ने आरोप लगाया कि बेउर जेल की हवा खा चुके लोगों को विवि में प्राचार्य बनाया जा रहा है। वहीं निगरानी जांच की जद में फंसे अधिकारी एक नहीं दो-दो सम्मानित पदों पर नियुक्त किया गया है। विवि में पदाधिकारी रहते लाखों रुपए अग्रिम राशी लेकर अब तक उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देने वाले लोगों को दवाब में पुन: पदाधिकारी बना दिया गया है। विश्वविद्यालय प्राशासन के मिलीभगत से बीएड नामांकन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार उजागर हुआ। इसमें एक सामान्य वर्ग की छात्रा का लाखों रुपए लेकर एससी के सीट पर नामांकन कर दिया गया। इस तरह कई और ऐसे फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया गया है, इसकी उच्च स्तरीय जांच राजभवन स्तर से हो।

बीएन मंडल विश्वविद्यालय में रविवार को होने वाली चुनाव में अभाविप शामिल होगी। इस संबंध में शनिवार को प्रेस बयान जारी कर अभाविप के विभाग संयोजक रंजन यादव ने कहा कि छात्र हित को देखते हुए सेंट्रल काउंसिल मेंबर चुनाव में अभाविप भाग लेगी। लेकिन जिस तरह विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पक्षपाती रवैया एक संगठन के लिए अपनाया गया वह पूरी तरह निंदनीय है। एक पार्टी विशेष के राजनीतिक दबाव में काम करना विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए बेहद ही शर्मनाक है। अभाविप इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। अभाविप पूरे बिहार के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव में काफी जोरदार जीत दर्ज की है। चुनाव के बाद अभाविप विश्वविद्यालय के पक्षपाती रवैया के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages