"बेखबर से हम" प्रिया सिन्हा की बेहतरीन कविता आप भी पढ़ें..... - News Express Now :: Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, | हिन्दी न्यूज़ लाइव

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 18 मई 2018

"बेखबर से हम" प्रिया सिन्हा की बेहतरीन कविता आप भी पढ़ें.....

"बेखबर से हम"

"हम कभी थोड़ा बेखबर रहते हैं,
तो कभी सबकी खबर रखते हैं;
कुछ इस तरह सबकी जानकारी,
हम तो शब-ओ-सहर रखते हैं !

रहते तो हैं हम भी कभी ओझल,
जरूर हीं इस दुनिया की नजरों से,
लेकिन हरेक लोगों के नजरिए पे हम,
अपनी पैनी निगाह-ए-नजर रखते हैं !

यूं तो बख्शते हैं मान-ओ-इज्जत हम,
सदा हीं अपने हर दिल-ए-अजीज को,
लेकिन करते नहीं गुफ्तगू उस शख्स से जो,
जुबां पे शहद व दिल में अपने जहर रखते हैं !

कुछ यूं है बनाया हमने तो अपने किरदार को,
बेशक कोई याद करें ना करें हमें सबके सामने,
लेकिन भूला भी ना पाएंगे वो तो कभी भी हमें,
इतना यकीन तो खुद पे हम मगर रखते हैं !"


(शब = शाम , सहर = सुबह)
(गुफ्तगू = बातचीत, शख्स = व्यक्ति)



प्रिया सिन्हा
युवा साहित्यकार, लेखिका

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages